UFO: आसमान में दिखा यूएफओ, पलभर में रहस्यमयी तरीके से हो गया गायब, वीडियो हुआ वायरल

 

वीडिया में दिख रहा है कि समुद्र में लहरें उठ रही हैं और बादलों के बीच बिजली कड़क रही है। वायरल वीडियो को देखकर पता चलता है कि भारी बारिश होने वाली है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया गया है।



UFO spotted in the sky: दुनिया में अक्सर एलियंस और अन आईडेंटिफाई ऑब्जेक्ट (UFO) की चर्चा होती है। कई बार आसमान में एलियन यान यानी यूएफओ को देखने का दावा किया जाता है। अब एक बार फिर आसमान में अजीबगरीब चीज को देखा गया है। इस चीज को अन आईडेंटिफाई ऑब्जेक्ट(यूएफओ) बताया जा रहा है। भीषण तूफान के समय यह अजोबीगरीब चीज आसमान में देखी गई है। 

वीडिया में दिख रहा है कि समुद्र में लहरें उठ रही हैं और बादलों के बीच बिजली कड़क रही है। वायरल वीडियो को देखकर पता चलता है कि भारी बारिश होने वाली है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। यह वीडियो 19 सेकेंड का है, जिसमें तेज हवाओं के बीच दो महिलाएं खड़ी हुई नजर आ रही हैं। इसी दौरान एक शख्स आसमान में अजीब चीज देखने की बात कहता है। शख्स उसे देखकर हैरान हो जाता है। शख्स आसपास खड़े लोगों से पूछता है कि ‘क्या तुमने वो देखा? क्या किसी ने वो देखा। 

इसके बाद आसमान में उड़ रही अजीब चीज आखों के सामने से रहस्यमयी तरीके से कुछ सेकेंड के अंदर गायब हो जाती है। यह चीज रोशनी की रफ्तार जैसी नजर आती है। वीडियो में अनोखी चीज आसमान में तेजी से गुजरते हुए दिखती है। उस समय आसमान में बिजली भी कड़क रही थी। 

Moon Mystery: ये हैं चंद्रमा के हैरान करने वाले छह रहस्य, वैज्ञानिक आज तक नहीं उठा पाए पर्दा

आखिर शख्स के वीडियो में अज्ञात वस्तु कैद हो जाती है। हालांकि अज्ञात उड़ने वाली वस्तुओं (यूएफओ) के होने का विषय विवादास्पद है। दुनिया के वैज्ञानिकों की इस पर अलग-अलग राय है।
बता दें कि हाल ही में अमेरिका के टेक्सास के ऊपर से जा रहे एक जहाज के यात्रियों ने दावा किया था कि उन्होंने यूएफओ देखा। उनका कहना है कि उन्हें पहले लगा था कि वह बादल पर प्लेन की ही छिव हो सकती है, लेकिन वह अचानक लापता हो गया। ऐसे में इसके यूएफओ होने का शक ज्यादा है। 
और पढ़ें...

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.